{"_id":"5b7884b042c792467534205a","slug":"153462493518-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले बुकिंग पर कार लेकर गया चालक कार सहित लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले बुकिंग पर कार लेकर गया चालक कार सहित लापता
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। तीन दिन पहले लोहियानगर निवासी एक कार चालक किसी परिचित के कहने पर बुकिंग पर गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने कार लेकर गए युवक के परिजनों से जानकारी की परंतु संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते शनिवार को थाने में तहरीर दी है।
लोहियानगर निवासी यशिका पंवार पत्नी आदेश के अनुसार उसकी ससुराल मूल रूप से बागपत में है। वह काफी समय से पति आदेश (38) पुत्र सुरेंद्र पंवार एवं बच्चों के साथ लोहियानगर में किराये के मकान में रह रही है। आदेश लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी एक व्यक्ति की स्विफ्ट कार किराये पर चलाता है। यशिका के अनुसार तीन दिन पहले शास्त्रीनगर निवासी शाकिब नामक व्यक्ति ने उसके पति के फोन पर बात की। वह कार बुक करके बृहस्पतिवार सुबह ले गया। महिला का कहना है कि रास्ते में उसके पति ने फोन करक ेबताया कि शाकिब के साथ कार में तीन अन्य लोग सवार हैं। महिला का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम उसके पति का फोन बंद हो गया। दो दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। यशिका शुक्रवार को अपनी मां व अन्य लोगों के साथ शाकिब के मकान पर पहुंची तथा उसकी पत्नी से जानकारी की। आरोप है कि महिला ने संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। शनिवार को पीड़ित महिला परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी।
वर्जन
महिला के पति एवं कार बुकिंग करके ले गए शाकिब का मोबाइल नंबर ले लिया है। दोनों के मोबाइलों की कॉल डिटेल व अन्य जानकारी के लिए मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा