{"_id":"5b6ca65f4f1c1b8f3e8b5f78","slug":"153384712717-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा, दूसरे दिन भी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा, दूसरे दिन भी संघर्ष
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना/मेरठ। सरधना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बवाल हुआ। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी रोहित को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं एसएसपी ऑफिस पर जा रहे दलित समाज के लोगों पर सवर्ण समाज के लोगों ने हमला बोल दिया। गांव में भी मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
सरधना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम चार वर्षीय बच्ची को घर के बाहर से अगवा कर लिया गया था। आरोप है कि दलित समाज के रोहित ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी युवक फरार हो गया। सरधना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। जहां देर रात डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने आरोपी रोहित के घर में घुसकर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए थे। तनाव को देखकर गांव में आरआरएफ तैनात की गई।
बृहस्पतिवार सुबह दलित समाज के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सकौती होते हुए एसएसपी से शिकायत करने जा रहे थेे। जैसे ही यह जानकारी सवर्ण पक्ष को मिली तो वह बाइक और कारों से एकत्र होकर लाठी डंडे लेकर एनएच-58 पर पहुंच गए और नंगली गेट के निकट उन्हें रोक लिया। यहां पर दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, गांव में दलित समाज का विकास अपनी भाभी पूनम के साथ पशुओं के लिए चारा लेकर जंगल से लौट रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद क्षेत्र में फिर से तनाव की स्थिति बन गई। एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम और सीओ सरधना मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था के लिए गांव में बैठक
गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, भाजपा विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम, विनोद मैनेजर, रामकिशन सिंह, पूर्व जिपं. सदस्य ठाकुर रामवीर सिंह, ग्राम प्रधान मुकेश उर्फ हप्पू, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सदन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रेशपाल सिंह समेत गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर शांति बनाने की अपील की। जिसमें दोनों पक्षों ने कहा कि बच्ची के साथ जो घटना हुई है वह शर्मशार करने वाली है। पुलिस को जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक चार मामले दर्ज किए गए हैं। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी रोहित को जेल भेज दिया गया है। बुधवार रात दलित पक्ष के लोगों के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, पथराव के मामले में सवर्ण पक्ष के गौरव, निक्की, सचिन, मुकेश, महक सिंह, रोहित, संदीप, प्रदीप, डब्लू, जितेंद्र के खिलाफ तोड़फोड़ करने व लूटपाट में मुकदमा दर्ज किया है। दौराला थाना क्षेत्र के नंगली गेट के निकट हुए संघर्ष में दलित पक्ष से केशव व दूसरे पक्ष से सचिन घायल हो गया। हाईवे पर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों से एक दर्जन नामजद और 30 से अधिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हाईवे पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। सवर्ण पक्ष के लोगों का कहना है कि दलित पक्ष के लोग ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की।
बसपा कार्यालय पहुंचे
दलित पक्ष के लोग बसपा कार्यालय पर पहुंचे। जहां आपबीती सुनाते आरोप लगाया कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान और बसपा नेता पीयूष गौतम आदि से शिकायत कर न्याय की मांग की है।