फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस चौकी के निकट महिला से छेड़छाड़ अपहरण का प्रयास

पुलिस चौकी के निकट महिला से छेड़छाड़ अपहरण का प्रयास

Tue, 07 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के निकट महिला से छेड़छाड़ अपहरण का प्रयास
सरधना। पुलिस चौकी बस स्टैंड से चंद कदम दूर दौराला रोड पर सोमवार सायं दो बाइक पर सवार चार युवकों ने टेंपो से उतरी महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसे अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भागने लगे। जिस पर लोगों ने उन्हें दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने उनके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर निवासी एक महिला सोमवार शाम दौराला की तरफ से टेंपो में बैठकर आ रही थी। उधर से ही दो बाइक पर सवार चार युवकों ने टेंपो के पीछे बाइकें दौड़ा दीं। वे महिला से छेड़छाड़ करने लगे। टेंपो में बैठे यात्रियों ने विरोध किया। इसकी युवकों ने परवाह नहीं की। महिला पुलिस चौकी बस स्टैंड के समीप टेंपो से नीचे उतरी तो युवकों ने फिर से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो युवक बाइक लेकर भागने लगे। लोगों ने उन्हें वहीं धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस को बुलवाकर उसके सुपुर्द कर दिया। महिला ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मौके पर एकत्रित भीड़ ने चारों युवकों को दबोचकर पुलिस को सौंपा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed