फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाथ की नस काट प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर।

हाथ की नस काट प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर।

Thu, 26 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
हाथ की नस काट प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर।
मवाना। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती अपने हाथ की नस काटकर प्रेमी के घर पहुंच गई। जिससे प्रेमी के होश पाख्ता हो गए। वह आनन-फानन में उसे चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचा। यहां से दोनों थाने पहुंचे तथा स्वयं को बालिग बताते हुए एक-दूसरे के साथ रहने की जिद्द पर अड़ गए। बाद में सूचना पाकर दोनों के परिजन थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष निकाह के लिए तैयार हैं तथा समझौता चल रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर निवासी एक युवक के मां नहीं है तथा पिता बाहर नौकरी करता है। युवक के दो बहनें हैं। उसकी अपनी ही बिरादरी के युवक से दोस्ती है। उसका घर पर आना जाना भी है। तीन दिन पूर्व दोनों दोस्तों ने शराब पी थी, इसके बाद युवक बाहर चला गया था। दोस्त घर में ही रह गया था। युवक के चले जाने के बाद दोस्त ने उसकी बहन को ले जाने का प्रयास किया था। मामला थाने पहुंचा था तथा बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

उक्त युवक की बहन बृहस्पतिवार शाम हाथ की नस काटकर अपने भाई के दोस्त के घर जा पहुंची। जिसको देख युवक के दोस्त के हाथ-पैर फूल गए। वह उसको तुरंत ही चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचा। यहां इलाज कराने के बाद दोनों थाने पहुंच गए। दोनों ने स्वयं को बालिग बताते हुए एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही। जिस पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिस पर युवती का भाई तथा युवक के पिता थाने पहुंचे। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों समझौता चल रहा है तथा निकाह के लिए तैयार हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष व प्रेमी तथा प्रेमिका थाने पर ही बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
दोनों पक्षों में थाने में चल रही समझौता वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed