{"_id":"5b425b324f1c1b55238b533e","slug":"153107537611-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के गांवो मे अवैध शराब की बिक्री रूकने का नाम नही ले रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र के गांवो मे अवैध शराब की बिक्री रूकने का नाम नही ले रही
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माछरा। प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का आरोप है कि गांवों में शराब पुलिस की साठगांठ से खुलेआम बिक रही है।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अवैध शराब रोकने के निर्देश दिए थे। दो दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि अवैध शराब की बिक्री हर हाल में बंद होनी चाहिए। यदि बिक्री हुई एसडीएम एवं सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के शोल्दा, माछरा, हसनपुर कलां, अमरपुर, भटीपुरा, किठौर, मुरलीपुर, भगवानपुर चट्टावन, बहरोड़ा, गोविंदपुरी आदि स्थानों पर खुलेआम शराब की बिक्री होती है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम को अवैध शराब बेचने वाले यहां जमे रहते हैं। जिससे महिलाओं का निकलना भी कठिन हो जाता है। उधर, सीओ किठौर चक्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि टीम बनाकर छापे मारे जाएंगे। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाला जेल में होगा क्योंकि यह अवैध शराब लोगों के लिए काफी गंभीर समस्या बन सकती है।