{"_id":"5b3906394f1c1b6d4d8b983c","slug":"153046380111-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी लापता फायर मैन प्रवीन का नही लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी लापता फायर मैन प्रवीन का नही लगा सुराग
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। दौराला केमिकल फैक्ट्री के लापता फायरमैन प्रवीण की तलाश में दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस गोताखोरों के साथ दिनभर गंगनहर पर डटी रही। इस दौरान उसके परिजन भी तलाश में नहर पर कई जगह लगे हुए हैं। देर शाम तक उसका सुराग नहीं लगा है।
पल्लवपुरम फेज एक सीएच 126 निवासी प्रवीण (30) पुत्र जोगेंद्र सिंह दौराला शुगर मिल की इकाई केमिकल फैक्ट्री में एक ठेकेदार के आधीन फायरमैन की नौकरी करता था। वह बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर से लंच लेकर ड्यूटी पर दौराला फैक्ट्री में चला गया था, मगर उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह दौराला पुलिस को सरधना मार्ग स्थित एक नलकूप पर प्रवीण की बाइक, बैंग, लंच बाक्स व टी शर्ट पड़ी मिली और मौके पर खून भी पड़ा मिला था। पुलिस तभी से प्रवीण की तलाश कर रही है। शुक्रवार रात पुलिस ने दौराला निवासी उसके एक साथी समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में प्रवीण की हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश गंगनहर में गोताखोरों की मदद से कर रही है। रविवार सुबह से भी दौराला पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगनहर में कई जगह पर प्रवीण की तलाश की। प्रवीण के परिजन भी गंगनहर पर कई जगह डटे हुए हैं मगर देर शाम तक उसका सुराग नहीं लगा।
प्रवीण की तलाश की जा रही है। फिलहाल गंगनहर में गोताखोरों की मदद ली जा रही है। उसके मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।-मनोज मिश्र, इंस्पेक्टर दौराला
विज्ञापन
मुख्य बातें
दिनभर दौराला पुलिस गोताखोरों की मदद से करती रही गंगनहर में तलाश
प्रवीण के परिजन भी गंगनहर में कई जगह कर रहे तलाश