{"_id":"5b227eba4f1c1b53268b5f78","slug":"152898732516-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लगी पैठ तो ठेकेदार के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर लगी पैठ तो ठेकेदार के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 14 Jun 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर लगी पैठ तो ठेकेदार पर होगा मुकदमा
मवाना। नगर पालिका के गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को हस्तिनापुर विधायक ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान लोगों ने कस्बे में पानी की समस्या, पथ प्रकाश व्यवस्था और सड़क पर लगने वाली पैठ को लेकर विधायक के सामने समस्याएं रखी। इस दौरान सबसे अधिक नगर पालिका की समस्याएं आई। जिस पर विधायक ने ईओ, जेई व अन्य अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। लोगों ने बताया कि पिछले तीन माह से नगर में दो नलकूप खराब होने से पानी की समस्या है। जेई ने बताया कि तीन बार जल निगम को मामले की जानकारी देकर री-बोरिंग के लिए कहा जा चुका है। परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने जल निगम से बात कर जल्द री-बोरिंग कराने के निर्देश जारी किए। वहीं, मवाना नगर उत्थान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष सड़क पर लगने वाली पैठ को लेकर समस्या रखी। उन्होंने ईओ हेमराज को सड़क पर पैठ लगने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस बीच बजरंग दल नेता नवनीत चौहान और अर्जुन सैनी का मामला भी वहां पहुंचा। पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं। निपुण चौहान, सुधा चौहान, आशीष समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।