{"_id":"5b1011384f1c1ba66e8b5833","slug":"15277796457-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंबंगों ने मकान पर किया पथराव, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंबंगों ने मकान पर किया पथराव, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
Updated Thu, 31 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव सरूरपुर में बुधवार देर रात कुछ ग्रामीणों ने एक मकान को निशाना बनाकर जमकर पथराव किया। हालांकि पत्थर फेंके जाने से किसी को चोट नहीं लगी। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। इसके कई घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस महज खानापूर्ति करके लौट गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर थाना पुलिस एवं सीओ सरधना को देकर कार्रवाई की मांग की है।
सरूरपुर निवासी विजय पुत्र वकील ने बताया कि बुधवार कि देर रात्रि उसके मकान को निशाना बनाते हुए आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पथराव करना शुरू कर दिया। अचानक मकान के आंगन के साथ छत पर ईंट पत्थर गिरने से परिजनों में दहशत फैल गई। उन्होंने मकान के अंदर घुसकर जान बचाई। पीड़ित ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इसके कई घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस औपचारिकता पूरी करके लौट गई। पीड़ित के परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह घटना की तहरीर थाना प्रभारी के साथ सीओ सरधना को देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कांबोज का कहना है कि उनकी जानकारी में मामला आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।