फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 31 May 2018 08:43 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मवाना। नगर निवासी एक महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निवासी एक महिला अपनी छत पर कपड़े सुखा रही थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी युवक ने उस पर अभद्र टिप्पणी कर दी। महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजन महिला को साथ लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कामरेड जगमाल सिंह की पुण्यतिथि मनाई
मवाना। ग्राम खेड़की जदीद में बृहस्पतिवार को किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कामरेड जगमाल की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता यामीन ने की। जिला सचिव शरीफ अहमद ने कहा कि वर्तमान में व्यवस्था बिगड़ चुकी है। छात्र, किसान, दलित, मजदूर, महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार दमनकारी नीति चलाए हुए हैं। जिस कारण मेहनत करने वाली जनता को उसका लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कामरेड जगमाल सिंह की नीति को अमल में लाना जरूरी है। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन विचित्रानंद ने किया। यहां जितेंद्र, योगेंद्र राठी, राजपाल शर्मा, योगेश, इकबाल, परमानंद, डा. रामानंद, राजवीर, बसंत, संजय, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed