फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जान से मारने की धमकी दी, पीछा करने पर बाइक छोड भागा आरोपी

जान से मारने की धमकी दी, पीछा करने पर बाइक छोड भागा आरोपी

Sun, 27 May 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी दी, पीछा करने पर बाइक छोड भागा आरोपी
खरखौदा। लोहियानगर निवासी महिला को बीस दिन से फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी बीती 26 मई को पीड़ित के मकान के सामने हथियार लेकर पहुंच गया। महिला के पति तथा अन्य ने उसका पीछा किया तो वह लोहियानगर के सीएनजी पंप पर बाइक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

लोहियानगर निवासी एक व्यक्ति के अनुसार करीब बीस दिन पहले उसकी पत्नी के फोन पर कॉल आई। फोन पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने उसे सारा वाक्या बताया। पीड़ित ने फोन कॉल करने वाले व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया। उसने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। 26 मई की शाम करीब सात बजे उसकी पत्नी छत पर थी। उक्त व्यक्ति मकान के सामने हथियार लेकर खड़ा दिखाई दिया। उसकी पत्नी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गया। इसके बाद पीड़ित अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से आरोपी का पीछा करने लगा। पीड़ित को उक्त व्यक्ति लोहियानगर स्थित सीएनजी पंप के पास बाइक पर मिला। पीड़ित पक्ष ने जैैसे ही फोन करके पुलिस को बुलाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी अपनी बाइक पंप के सामने छोड़कर भाग गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed