फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी

व्यापारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी

Thu, 24 May 2018 06:56 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी
मवाना। नगर के एक टिंबर व्यापारी से फोन पर 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर मामले की जानकारी थाना प्रभारी को देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर निवासी श्रवण कुमार सचदेवा पुत्र देशराज सचदेवा ने बताया कि उसका हस्तिनापुर रोड स्थित सचदेवा प्लाजा है। पीड़ित ने बताया कि गंगानगर निवासी दो भाई उससे फोन पर 25 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। न देने पर मार्केट में दुकान कब्जाने की धमकी दे रहे हैं। इससे पहले उक्त दोनों उसके भाई से रुपये वसूलते रहे हैं। जिस कारण उसका भाई तीन वर्ष पहले कस्बा छोड़कर चला गया। दोनों भाइयों द्वारा उस पर लगातार दबाव बनाने के चलते पीड़ित का परिवार दहशत में है। उसने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर थाना प्रभारी धर्मेंद्र को मामले की जानकारी देेकर सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने पीड़ित को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



सामान लेने गई किशोरी से छेड़छाड़
मवाना। क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार को सामान लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही एक युवक ने घर लौटने के दौरान रास्ते में उससे छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed