{"_id":"5b05d7d14f1c1b334d8b5595","slug":"15271095796-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वीमिंग पूल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमला
Updated Thu, 24 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। कृष्णानगर डौरली स्थित एस स्क्वायर स्वीमिंग पूल पर नहाने के बाद पैसे मांगने पर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने मालिक और परिवार के लोगों पर हमला बोलते हुए पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मौके से पिस्टल के सात खोखे बरामद करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार जटौली निवासी सनित और शरद पुत्र मुकेश स्वीमिंग पूल संचालक हैं। बुधवार शाम कृष्णानगर निवासी राहुल, कपिल अपने बुआ के बेटे निखिल आधा दर्जन युवकों के साथ पूल पर नहाने आए थे। करीब दो घंटे नहाने के बाद सनित ने राहुल और कपिल से जब शुल्क के 660 रुपये मांगे तो आरोप है कि युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। बीचबचाव में सनित की ताई उर्मिला पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित सनित ने निखिल, राहुल, कपिल और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
माथे से सटा दी थी पिस्टल
स्वीमिंग पूल संचालक सनित ने आरोप लगाया कि स्वीमिंग चार्ज मांगने पर पैसे तो नहीं मिले, उल्टा आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए मारपीट और फायरिंग की। आरोप है कि निखिल ने उसके माथे से पिस्टल सटाते हुए धमकी दी। जबकि उसकी ताई के पैरों के पास गोली चला दी, वह भी बाल-बाल बचीं। जिसके बाद हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश
स्वीमिंग पूल पर नहाने के बाद पैसे मांगने पर विवाद हुआ और मारपीट कर दी गई। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। डीवीआर कब्जे में है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। -पंकज सिंह, सीओ दौराला