{"_id":"5b0334d14f1c1b5a798b5830","slug":"152693678114meerut-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर युवक का शव नलकूप की होजी में फैका-Meerut","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर युवक का शव नलकूप की होजी में फैका-Meerut
Updated Tue, 22 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। नरहाड़ा-फफूंडा संपर्क मार्ग पर रविवार रात एक युवक की रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया। शव को नरहाड़ा के जंगल में स्थित नलकूप की हौज में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी, चप्पल एवं डंडा बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार करीब 35 वर्षीय युवक को रविवार रात नरहाड़ा-फफूंडा संपर्क मार्ग पर लाया गया। वहां स्थित प्राथमिक स्कूल के समीप गांव निवासी सनवार के नलकूप पर युवक की हत्या कर शव हौज में डाल दिया गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव हौज से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर काली सफेद धारीदार शर्ट व नीले आसमानी रंग की पेंट थी। कपड़ों से 930 रुपये मिले। कोई भी पहचान-पत्र नहीं मिल सका। मामला रंजिशन लग रहा है। सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।