फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तहसील मुख्यालय पर रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई जूतपेजार-हंगामा हुआ 21-54-53

तहसील मुख्यालय पर रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई जूतपेजार-हंगामा हुआ 21-54-53

Tue, 22 May 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई जूतपेजार-हंगामा हुआ 21-54-53
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को दोपहर के समय रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर जूतम पैजार हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले और हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया। इस मामले में एक युवक ने नगर के एक युवक पर उधार के रूप में तीन लाख रुपये होना बताया और कार्रवाई की मांग की।

मुज्जफरनगर निवासी श्रीपाल पुत्र नरेंद्र ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन अंजू की शादी सरधना में हुई हैं। उसकी बहन के एक पड़ोसी ने प्लाट खरीदने की बात कहकर उनकी बहन के माध्यम से उसने तीन लाख रुपये ले लिए। उसने एक महीने में रुपये लौटा देने की बात कहकर रुपये लिए थे। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी रुपये वापस नहीं लौटाए। जब ज्यादा तकादा किया तो उसने तहसील में लिखा-पढ़ी के जरिए उन्हें तीन लाख रुपये का चेक देने की बात कही, जिसमें वह भरोसा करके तहसील मुख्यालय पहुंचा और उसके साथ दो अन्य युवक भी आए थे। जिसमें उसे धोखे से बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी और दिया चेक भी वापस लेकर फाड़ दिया। पुलिस ने श्रीपाल के शिकायती पत्र पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed