{"_id":"5b0332fe4f1c1be9408b6f7a","slug":"152693631310-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी से मारपीट कर तीस हजार छिने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी से मारपीट कर तीस हजार छिने
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप, तहरीर दी
मवाना। निलौहा गांव निवासी एक महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर एक व्यक्ति पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
निलौहा गांव निवासी मितलेश पत्नी विजयपाल ने बताया कि उसने गांव निवासी अमित के यहां गन्ने की छिलाई की थी। सोमवार को वह अपने रुपये लेने के लिए अमित के यहां पहुंची। वहां से तीस हजार रुपये लेने के बाद वह ईंख के अगोला लेने के लिए खेत पर रवाना हो गई। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ उसके व उसकी बेटी सीमा के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान उक्त व्यक्ति ने उनसे रुपये भी छीन लिए। महिला के शोर मचाने पर सभी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन