{"_id":"5b0332f74f1c1bd5408b7123","slug":"15269363066-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग मे दो का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांतिभंग मे दो का चालान
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन संबंधी विवाद में शांतिभंग में जेल भेजा
किठौर। पुलिस ने ग्राम असीलपुर में जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में असीलपुर निवासी बुंदू पुत्र धन सिंह तथा यूसुफ पुत्र याकूब को सोमवार को शांतिभंग में चालान कर जेल भेजा।
दो भाइयों में मारपीट
किठौर। ग्राम शाहजहांपुर में सोमवार को पैसों के लेनदेन को लेकर दो भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला
किठौर। राधना निवासी एक महिला ने सुसराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने तथा धोखाधड़ी कर तलाकनामे पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए पति समेत सात लोगों के खिलाफ सोमवार को नामजद तहरीर दी है। बंगाल निवासी सोना ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी आठ माह पूर्व राधना निवासी परवेज पुत्र अंसार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से सुसराल पक्ष के लोग आए दिन मारपीट करने लगे। आरोप है कि बीते 18 मई को सुसराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया वह चार माह की गर्भवती है तथा उसके पति ने धोखाधड़ी से तलाकनामे पर हस्ताक्षर करा लिए। इस बाबत महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ सोमवार को थाने में तहरीर दी है।