फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उलधन के जंगल में गोवंश के अवशेष बरामद

उलधन के जंगल में गोवंश के अवशेष बरामद

Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
उलधन के जंगल में गोवंश के अवशेष बरामद
खरखौदा। क्षेत्र के गांव उलधन में बाग में गोकशी कर अवशेष वहीं छोड़ दिए। उन्हें कुत्ते नोंचते रहे। खेत स्वामी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया तथा मीट का नमूना भरवा दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तीन दिन में क्षेत्र में गोकशी की यह दूसरी घटना है। गोकशों ने गांव उलधन के जंगल में सेतकुआं निवासी नत्थू गुर्जर के खेत के पास एक बाग में पहले गोकशी की तथा बाद में अवशेषों को वहीं छोड़कर चले गए। सोमवार सुबह सेतकुआं निवासी नत्थू केे परिजन खेत पर पहुंचे तो कुछ आवारा कुत्ते अवशेष नोचते मिले। इसकी खेत स्वामी ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से एक जोड़ी चप्पल भी बरामद की। पुलिस ने अधिकारियों और पशुपालन विभाग को भी मामले की सूचना दी। इस पर खरखौदा पशु अस्पताल प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने अवशेषों से नमूने लिये। चिकित्सक ने प्रथमदृष्टा अवशेषों को गोवंश का बताया है। चिकित्सक के अनुसार अवशेेष करीब दो दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। चिकित्सक ने मीट के नमूने ले लिये हैं। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गांव उलधन निवासी तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पहले भी कई बार हो चुकी है गोकशी
तीन माह पहले भी उलधन के जंगल में गोकशी की सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी। हालांकि गोकश पुलिस पर हमला कर भागने में सफल हो गए थे। पुराने गोकश जेल में हैं, लेकिन उलधन में गोकशी थम नहीं रही है। पुलिस सही आरोपियों तक नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकशी को लेकर हिंदू संगठनों में रोष
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा के नेेतृत्व में मेरठ स्थित केशव भवन में हिंदू जागरण मंच की एक पंचायत हुई। जिसमें कपिल शर्मा ने बताया कि खरखौदा क्षेत्र को गोकशी का अड्डा नहीं बनने देंगे। दो दिन पहले गांव अल्लीपुर के जंगल में गोकशी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने दबाव आने पर कार्रवाई की। खरखौदा में गोकशी क्यों नहीं रुक रही है। कहीं पुलिस तो इस मामले में संलिप्त नहीं है। पुलिस एवं प्रशासन क्यों कार्रवाई नहीं कर रही। यदि गोकशी नहीं रुकी तो जागरण मंच कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
गोकशी की घटनाओं में स्थानीय पुलिस की संलिप्ता होने की आशंका है। पुलिस ने आज तक किसी भी गोकश के खिलाफ न तो गैंगस्टर की कार्रवाई और न ही हिस्ट्रीशीट खोली है। इस मामले में मुख्यमंत्री को पूरे मामलेे से अवगत कराया जाएगा। संदीप पहल, सदस्य गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश

तीन दिन में यह दूसरी घटना है। खरखौदा पुलिस संदेह के घेरे में है। अधिकारी क्यों कार्रवाई नहीं रहे हैं। इस मामले में एसएसपी से बात की जायेेगी। बलराज सिंह डूंगर, प्रदेश संयोजक बजरंग दल
मुख्य बातें
क्षेत्र में तीन दिन में दूसरी घटना, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed