फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्या कर युवक का शव नलकूप की होजी में फैका

हत्या कर युवक का शव नलकूप की होजी में फैका

Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर युवक का शव नलकूप की होजी में फैका
खरखौदा। नरहाड़ा-फफूंडा संपर्क मार्ग पर रविवार रात एक युवक की रस्सी से गला घोंटकर शव को नरहाड़ा के जंगल स्थित नलकूप की हौज में फेंक दिया। ग्रामीण सोमवार सुबह घूमने निकले तो शव तैरता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी, चप्पल एवं डंडा बरामद किया है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 36 वर्षीय युवक को पहले क्षेत्र के नरहाड़ा-फफूंडा संपर्क मार्ग पर लाया गया। वहां स्थित प्राथमिक स्कूल के समीप गांव निवासी सनवार पुत्र जफरू के नलकूप पर युवक की प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नलकूप की हौज में डाल दिया। नलकूप चालू होने पर शव होज के निकासी मार्ग पर फंस गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों को शव पानी में तैरता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। शरीर पर काली सफेद धारीदार शर्ट व नीले आसमानी रंग थी। पुलिस को कपड़ों की तलाशी लेने पर महज 930 रुपये मिले। इसके अतिरिक्त कोई भी पहचान-पत्र नहीं मिल सका। पुलिस ने काफी समय तक शिनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रजिंशन हो सकती है हत्या
पुलिस के अनुसार युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसकी जेब में मिली नगदी से मामला लूटपाट का न होकर रंजिशन लग रहा है।
दो हत्याओं का नहीं हो सका है खुलासा
करीब डेढ़ माह में तीन हत्या हो गई हैं। पहले बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने पेट्रोल पंप पर सेेल्समैन की हत्या हो गई थी। जिसमें पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं कर सही है। वहीं, करीब एक माह पहले कौल रोड पर पानी की टंकी के सामने एक खेत में युवक का शव मिला था। एक माह बाद पुलिस हत्यारों को पता लगा सकी है। तीसरी हत्या भी पुलिस के लिए सिरदर्द तो नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सभी कार्रवाई कर दी है। पुलिस मृतक और हत्यारों की तलाश में लगी है। -रवि चंद्रवाल, कार्यवाहक थानाध्यक्ष
अभी तो पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। यदि शिनाख्त नहीं होती है तो 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम होगा। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed