{"_id":"5afdad1c4f1c1be6408b6125","slug":"15265743614-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदपुर से नवविवाहिता का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोविंदपुर से नवविवाहिता का अपहरण
Updated Thu, 17 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा(मेरठ)। कार सवार युवक गांव गोविंदपुर से बुधवार को नवविवाहिता का घर के बाहर से अपहरण कर ले गया। नवविवाहिता के ससुराल वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर किठौर, मुंडाली और खरखौदा पुलिस ने नाकाबंदी की। वहीं, आरोपी कार को मुंडाली के गांव आड़ में छोड़ नवविवाहिता को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
गांव गोविंदपुर निवासी फिरोज का विवाह एक वर्ष पहले गुलावठी निवासी शमा परवीन से हुआ था। सेंट्रो कार सवार एक युवक बुधवार को गांव गोविंदपुर पहुंचा तथा फोन करके उसे घर से बाहर बुलाया तथा उसका कार में अपहरण कर ले गया। विवाहिता के देवर तैयब ने देख लिया तथा तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर किठौर, मुंडाली और खरखौदा पुलिस ने सीमाओं को सील कर दिया। इस पर आरोपी विवाहिता को लेकर कार से गांव-गांव घूमता रहा। वहीं, पुलिस भी कार का पीछा करती रही। इसके बाद आरोपी कार को थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव आड़ में छोड़ विवाहिता को लेकर फरार हो गया। इस पर विवाहिता के ससुराल वाले और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। खरखौदा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। हालांकि खरखौदा पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। इस मामले में कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुख्य बातें
किठौर, मुंडाली और खरखौदा पुलिस ने की आरोपी की घेराबंदी
आरोपी गांव आड़ में कार छोड़कर नवविवाहिता को लेकर फरार