फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवाहिता का अपहरण कर कार को छोड भागा

विवाहिता का अपहरण कर कार को छोड भागा

Thu, 17 May 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता का अपहरण कर कार को छोड भागा
खरखौदा। कार सवार युवक गांव गोविंदपुर से बुधवार को नवविवाहिता का घर के बाहर से अपहरण कर ले गया। नवविवाहिता के ससुराल वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर किठौर, मुंडाली और खरखौदा पुलिस ने नाकाबंदी की। वहीं, आरोपी कार को मुंडाली के गांव आड़ में छोड़ नवविवाहिता को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव गोविंदपुर निवासी फिरोज का विवाह एक वर्ष पहले गुलावठी निवासी शमा परवीन से हुआ था। सेंट्रो कार सवार एक युवक बुधवार को गांव गोविंदपुर पहुंचा तथा फोन करके उसे घर से बाहर बुलाया तथा उसका कार में अपहरण कर ले गया। विवाहिता के देवर तैयब ने देख लिया तथा तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर किठौर, मुंडाली और खरखौदा पुलिस ने सीमाओं को सील कर दिया। इस पर आरोपी विवाहिता को लेकर कार से गांव-गांव घूमता रहा। वहीं, पुलिस भी कार का पीछा करती रही। इसके बाद आरोपी कार को थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव आड़ में छोड़ विवाहिता को लेकर फरार हो गया। इस पर विवाहिता के ससुराल वाले और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। खरखौदा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। हालांकि खरखौदा पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। इस मामले में कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
किठौर, मुंडाली और खरखौदा पुलिस ने की आरोपी की घेराबंदी
आरोपी गांव आड़ में कार छोड़कर नवविवाहिता को लेकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed