फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रशासन से होगा आरपार की लड़ाई का ऐलान

प्रशासन से होगा आरपार की लड़ाई का ऐलान

Sun, 06 May 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन से होगा आरपार की लड़ाई का ऐलान
मोदीपुरम। नरेंद्र गुर्जर की तेरहवीं आज रविवार को होगी। इस दौरान पंचायत में सर्व समाज के लोगों के साथ विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डौरली में नरेंद्र गुर्जर के आवास पर चार दिनों से चल रहा अनशन खत्म नहीं हुआ है। शनिवार को सपा नेता अतुल प्रधान व सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी पीड़ित परिवार से मिले। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र की मां शनिवार को बेहोश होकर गिर पड़ी। वहीं, भाई जितेंद्र की हालत भी खराब हो रही है। उधर, अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पूर्व में हुई महापंचायत में परिजनों का अनशन खत्म करा दिया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण से रविवार को फिर से पंचायत आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रशासन से आर-पार की लड़ाई का फैसला लिया जाएगा।

भाई ने मांगी अनुमति
नरेंद्र के दिव्यांग भाई जितेंद्र ने आज रविवार को तेरहवीं पर होने वाली सार्वजनिक सभा की अनुमति जिलाधिकारी और एसएसपी से मांगी है। इस संबंध में दिए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि सभा में करीब 500 लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed