फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नरेंद्र की मां ओर भाई की हालत बिगडी, महा पंचाययत आज

नरेंद्र की मां ओर भाई की हालत बिगडी, महा पंचाययत आज

Sun, 29 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र की मां ओर भाई की हालत बिगडी, महा पंचाययत आज
मेरठ/मोदीपुरम।
विज्ञापन

नरेंद्र की मौत के मामले में चौथे दिन भी पीड़ित परिवार आमरण अनशन पर बैठा रहा। रविवार को शोकसभा पर महापंचायत भी होगी। जिसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे। वहीं शनिवार को नरेंद्र के परिवार की हालत बिगड़ गई। लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन ने परिवार की कोई सुध नहीं ली। महापंचायत में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे।

जेल में बंद नरेंद्र की मौत का मामला गर्माया हुआ है। शनिवार को नरेंद्र की मां मुन्नी देवी और भाई जितेंद्र की हालत खराब हो गई है। नरेंद्र के पिता मलखान का कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध 302 का मुकदमा कायम नहीं होगा वे अनशन करते रहेंगे। परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पचास लाख रुपये एवं सरकारी नौकरी मिले। अनशन पर सपा नेता अतुल प्रधान भी मौजूद रहे। नरेंद्र के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए दिव्यांग भी परिवार के साथ अनशन पर बैठे हैं। रविवार को शोकसभा पर महापंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष शौकेंद्र भारद्वाज भी अनशन पर बैठे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे तक अल्टीमेटम दिया है। अगर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो फिर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पहुंचे पल्लवपुरम इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शर्मा ने अनशन को खत्म करने को कहा। जहां पर इंस्पेक्टर और शौकेंद्र भारद्वाज तीखी नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed