फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवाहिता के ्पहरण को लंविद जेहाद से जोडा।

विवाहिता के ्पहरण को लंविद जेहाद से जोडा।

Thu, 12 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के ्पहरण को लंविद जेहाद से जोडा।
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

नवविवाहिता का समुदाय विशेष के हिस्ट्रीशीटर द्वारा अपहरण करना लविंग जेहाद का हिस्सा है। समुदाय विशेष के लोग लड़कियों को बहला-फुसलाकर शिकार बना रहे हैं। अपहरण का मुख्य आरोपी शहजाद का परिवार पहले भी कई लड़कियों का अपहरण कर धर्म परिर्वतन करा चुका है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहजाद पर इनाम घोषित करके कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि पुलिस ने 16 अप्रैल तक नवविवाहिता की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की तो 17 अप्रैल को गुड़ मंडी में महापंचायत की जाएगी। उक्त विचार भाजपा नेता चीकू बढ़ला और चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने पत्रकारों के समक्ष व्यक्त किए।
बता दें कि बीती आठ अप्रैल को ग्राम ऐतमादपुर निवासी नवविवाहिता अपने पति और देवर के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर ससुराल भूमाखेड़ी लौट रही थी। इसी दौरान खजूरी-अल्लीपुर मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने साथियों के साथ तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया था। इस वारदात से हिंदू संगठनों एवं भाजपा नेताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। जिसके चलते उन्होंने थाने में हंगामा करके विवाहिता को बरामद करने एवं मुख्यरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। विवाहिता के मायके में आधा दर्जन गांवों की पंचायत हुई थी।
विज्ञापन

नगर में बृहस्पतिवार को विपिन गुप्ता के आवास पर भाजपा नेता प्रधान चीकू बढ़ला, नगर पंचायत चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने दिनदहाडे़ नवविवाहिता का अपहरण कर समाज को ललकारा है। देहात में लविंग जेहाद का नेटवर्क फैला हुआ है। इसका सरगना हिस्ट्रीशीटर शहजाद है। उसके साथियों की जांच करक ेकड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। शहजाद ईद उल जुहा की नमाज के बाद थाने में आगजनी, फायरिंग और पथराव का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसे आज तक गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से देहात और नगर में माहौल बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। यदि ऐसा हुआ तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। वहीं थाने में पथराव, फायरिंग, आगजनी में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस ने नवविवाहिता की शीघ्र सकुशल बरामद और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाती तो नगर की गुड़ मंडी में महापंचायत बुलाई जायेगी। इसे सफल बनाने के लिए 11 लोगों की टीम गठित की गई है। वहीं, क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। यहां ओमप्रकाश कुलीपुर, मक्खन सिंह, रणपाल गुर्जर, संदीप खजूरी, अमित, विनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा, कपिल, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

एलआईयू सतर्क
महापंचायत का निर्णय लेने पर नगर में एलआईयू पल-पल की खबर ले रही है। प्रशासन को क्षेत्र के माहौल से अवगत करा रही है। प्रशासनिक अधिकारी महापंचायत को निरस्त कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे ह्र्रैं।
मुख्य बातें
भाजपा नेता चीकू बढला और नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू ने की प्रेसवार्ता
नवविवाहिता की सकुशल बरामदगी और हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी नहीं होने पर महापंचायत 17 को
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed