{"_id":"5acf95094f1c1b0d388b4b38","slug":"15235535479-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर सरूरपुर के ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर सरूरपुर के ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सरूरपुर।
सरूरपुर गांव से लापता किशोरी का सुराग नहीं लग पाने को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव करके हंगामा किया। चार दिनों से लापता किशोरी का सुराग नहीं लगाने पर ग्रामीणों का पुलिस के प्रति गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की। इसे लेकर पुलिस ने ग्रामीणों को किशोरी की शीघ्र बरामदगी का भरोसा दिलाया है। वहीं, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
करीब चार दिन पूर्व सरूरपुर गांव से एक किशोरी को गांव में रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। इसे लेकर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसे लेकर परिजन लगातार पुलिस से बरामदगी की गुहार लगा रहे थे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वे काफी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों के साथ शाम के समय थाने पहुंचे। उत्तेजित ग्रामीणों थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि न तो पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज की और न ही किशोरी को बरामद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस मामले में हीलाहवाली बरत रही है। वहीं, सुराग देने वाले आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ नहीं कर रही है। प्रधान कविता देवी एवं पूर्व प्रधान सैन ने पुलिस पर मामले में ढ़िलाई बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस गरीब की इज्जत नहीं समझ रही है। जिससे पीड़ित परिजन सदमें में हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करके किशोरी को बरामद करने की बात कही है। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने ग्रामीणों को शीघ्र बरामद करने का भरोसा दिलाया है। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए। हालांकि इसके बाद पुलिस ने आरोपी के दो परिजनों को हिरासत में ले लिया है।
मुख्य बातें
पुलिस ने थाने में हंगामे के बाद आरोपी युवक के दो परिजनों को हिरासत में लिया
पुलिस ने किशोरी की शीघ्र सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया