{"_id":"5acf75d74f1c1b823d8b4b85","slug":"15235455624-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला मुन्नालाल निवासी ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है।
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि चार लोगों ने घर में घुसकर तमंचे तथा पिस्टल से उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान पत्नी एवं बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र हनीफ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे चार लोग उसके घर में घुस आए। उन्होंने उस पर जान से मारने की नीयत से तमंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बचा। इस दौरान घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। आरोपी उसकी पत्नी एवं बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इस बाबत थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई थी। फायरिंग होने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि भाइयों में आपसी विवाद है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने मौके से मिले खोखे और कारतूस पुलिस को सौंप दिए हैं।
प्रदेश सरकार पर बरसे सपाई
मवाना। गांव ढिकौली में बृहस्पतिवार को आयोजित सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह गुंडाराज कायम है। प्रशासन भाजपा नेताओं की कठपुतली बन चुका है। उन्नाव में भाजपा विधायक ने पीड़ित से दुष्कर्म करके उसके पिता की निर्मम हत्या करा दी। उन्होंने दोषी विधायक को फांसी देने की मांग की। बैठक में कासिम जैदी, वाकिफ पठान, साजिद, कपिल भड़ाना, मकसूद आदि थे।