फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी के नाम पर 30 हजार ठगे, पैसे मागने पर मारपीट कर किया घायल

शादी के नाम पर 30 हजार ठगे, पैसे मागने पर मारपीट कर किया घायल

Thu, 12 Apr 2018 07:51 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
शादी के नाम पर 30 हजार ठगे, पैसे मागने पर मारपीट कर किया घायल
खरखौदा।
विज्ञापन

दो माह पहले हापुड़ से आए कुछ लोगों ने गांव फफूंडा निवासी युवक से शादी कराने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ठग लियेे। दो माह बाद भी जब शादी नहीं हुई तो युवक ने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि उन्होंने गांव फफूंडा पहुंचकर युवक को मारपीट करके घायल कर दिया। इस मामले में बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है।

गांव फफूंडा निवासी एक युवक के अनुसार उसके परिवार में उसके समेत एक भाई एवं बहन है। माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। दोनों भाइयों ने मेहनत मजदूरी करके बहन की शादी कर दी। अब दोनों भाइयों ने अपनी शादी का मन बनाया। करीब दो माह पहले युवक की हापुड़ निवासी शादी कराने वाले गैंग से मुलाकात हुई। जिसमें गैंग के लोगों ने शादी के नाम पर 30 हजार रुपये का खर्च बताया। जिसमें युवक ने सहमति जता दी। अगले दिन ही युवक ने 30 हजार रुपये दे दिए। इसके दो माह बाद भी युवक की शादी नहीं हो सकी। इस पर युवक ने सभी से शादी के बारे में पूछा, लेकिन आरोपियों ने अभी शादी से इनकार कर दिया। युवक ने बृहस्पतिवार को शादी से इनकार करते हुए अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि चार युवक गांव फफूंडा पहुंचेे तथा पीड़ित को मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed