फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आन लाइल शापिंग में मोबाइल के बजाय पार्सल में देवी की मृर्ति निकली

आन लाइल शापिंग में मोबाइल के बजाय पार्सल में देवी की मृर्ति निकली

Wed, 11 Apr 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आन लाइल शापिंग में मोबाइल के बजाय पार्सल में देवी की मृर्ति निकली
खरखौदा।
विज्ञापन

सैमसंग कंपनी का डीलर बताकर क्षेत्र के कई ग्राहकों का ऑनलाइन फोन बुक करा दिया। मंगलवार को सभी ग्राहकों का पार्सल उनके घर पहुंचा तो उनमें मोबाइल के बजाय देवी की मूर्तियां निकलीं। डाकिया सभी से पार्सल के बदले नगदी भी ले गया। सभी ग्राहकों ने थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव खासपुर निवासी अंकित पुत्र सुरेंद्र त्यागी के अनुसार चार दिन पहले उसके फोन पर कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम संजय बताया। इसके बाद दूसरे नंबर से फिर कॉल आई जिसमें कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम रिया शर्मा बताया। दोनों ने अपने आप को सैमसंग कंपनी डीलर बताया। उन्होंने प्रतिदिन समाचार पत्र में छप रहे सैमसंग के फोन जे सेवन के बारे में बताया। इतना ही नहीं उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग की भी जानकारी दी। दोनों ने घर पर डिलिवरी भेजने की एवज 3999 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। जिसमें अंकित समेत आसपास के गांव खड़खड़ी, कौल, खरखौदा, बधौली, धीरखेड़ा समेत करीब दर्जनभर लोगों ने ऑनलाइन फोन की बुकिंग करा दी। जिसमें मंगलवार को सभी ग्राहकों का पार्सल खरखौदा समेत अन्य डाकघरों में पहुंच गए। डाकिए ने सभी के पार्सल ग्राहकों के पते पर पहुंचा दिए। जिसमें सभी पार्सल में केवल पीली धातु की देवी की मूर्ति निकलीं। पार्सल रिसीव करने के बाद डाकिए ने सभी से पैमेंट भी ले लिया। सभी ग्राहक एक-एक करके थाने में पहुंचे और शिकायत की। जिस पर अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अमित कुमार आनंद ने सभी की समस्या सुनकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद एएसपी ने डाकिए को भी थाने में बुलाकर पूछताछ की। वहीं, डाकघर से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

मुख्य बातें
आनलाइन शॉपिंग के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी
सभी ग्राहकों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed