फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तौल बाबू के साथ झगडा करने पर मुकदमा दर्ज कराया

तौल बाबू के साथ झगडा करने पर मुकदमा दर्ज कराया

Fri, 06 Apr 2018 07:59 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
तौल बाबू  के साथ झगडा करने पर मुकदमा दर्ज कराया
सरूरपुर। किनौनी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर बाहरी जिलों से सामान्य प्रजाति का गन्ना डालने को लेकर तौल बाबू के साथ हुए झगड़े में मिल प्रबंधन ने करनावल निवासी दो किसानों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किसानों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले।
विज्ञापन

किनौनी चीनी मिल के सीएस अधिकारी अखिल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चीनी मिल का करनावल कस्बे के बाहरी छोर पर गन्ना क्रय केंद्र ए स्थित है। जिस पर तीन अप्रैल को कस्बा निवासी किसान योगेंद्र पुत्र महिपाल तथा कविंद्र उर्फ पिंकू पुत्र महिपाल अपने बागपत जिले के चार-पांच लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सामान्य प्रजाति का गन्ना लेकर पहुंचे थे। क्रय केंद्र पर तौल बाबू उपेंद्र पुत्र ओमपाल निवासी सरूरपुर ने गन्ना लेने से इनकार कर दिया था। जिस पर किसानों ने अपने साथियों के साथ मिलकर तौल बाबू के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। गन्ना क्रय केंद्र पर जबरदस्ती करते हुए ट्रॉली में भरा हुआ गन्ना डालकर चले गए। तौल बाबू ने घटना की जानकारी मिल अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे मिल के गन्ना प्रबंधक के साथ जोन इंचार्ज तथा मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने करनावल निवासी दो किसानों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed