फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनचाही कार नहीं देने पर बारात नहीं पहुची

मनचाही कार नहीं देने पर बारात नहीं पहुची

Sun, 18 Mar 2018 09:47 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
मनचाही कार नहीं देने पर बारात नहीं पहुची
फोटो समाचार
विज्ञापन

खिवाई कस्बे में धरी रह गई लड़की की शादी की तैयारी
लड़के पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी
सरूरपुर।
थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में रविवार को गांव जौला से एक लड़की की बारात आनी थी। दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार की जगह वैगन आर दिए जाने का पता चलने पर वर पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे। मामले की जानकारी लगने पर परिवार के लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। शादी की तैयारी को लेकर खुशी का माहौल को पलभर में ग्रहण लग गया। वहीं, बारात के लिए तैयार कराया सामान बर्बाद हो गया। इस पर लड़की के भाई ने लड़के पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कस्बा खिवाई निवासी रिफाकत पुत्र जमशैद ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उसकी बहन का रिश्ता मुजफ्फरनगर के जौला गांव निवासी युवक से तय हुआ था। सगाई के दौरान उन्होंने डेढ़ लाख रुपये खर्च किए थे। उसके बाद फरवरी में लग्न की चिट्ठी के दौरान सत्तर हजार रुपये का सामान दिया था। वहीं, दोनों पक्षों की सहमति के अनुसार 18 मार्च शादी के लिए तय की गई थी। इसके चलते 16 मार्च को लड़की पक्ष ने शादी का करीब पांच लाख रुपये का सामान लड़के पक्ष को भेज दिया था। सबकुछ सामान्य स्थिति में शादी की तैयारी जोरों पर चल रही थीं। रविवार को उस वक्त लड़की पक्ष पर दुख का पहाड़ टूट गया। जब दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार न मिलने पर लड़के पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया। यह दुखद जानकारी मिलने पर परिवार में सदमे की हालत बन गई। कस्बे के लोगों ने बारात नहीं पहुंचने पर फोन से संपर्क किया तो पता चला कि तुमने दहेज में स्विफ्ट डिजायर के बजाय वैगनआर कार दी है। इसीलिए बारात नहीं आ रही है। इसके अतिरिक्त लड़की वालों पर मन के मुताबिक दहेज का सामान नहीं देने का आरोप लगाया। मामले का बढ़ता देख कस्बे और आसपास के गणमान्य व्यक्ति जौला गांव पहुंचे। बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के सामने काफी मिन्नत की, लेकिन शादी के लिए नहीं माने। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने सरूरपुर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सदमे में बदली शादी की तैयारी
एक तरफ जहां पूरा परिवार खुशी के साथ तैयारियों में जुटा था। वहीं, दहेज लोभियों ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। शादी की तैयारी परिवार के सदमे में बदल गई। शादी के सामान से लेकर, कार्ड, टेंट, करीब दो हजार लोगों के खाना तैयार रखा देखकर हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed