{"_id":"5aae86e44f1c1bae758b6065","slug":"15213874856-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक का पता लगाने की मांग को लेकर माता पिता थाना प्रभारी से मिले।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक का पता लगाने की मांग को लेकर माता पिता थाना प्रभारी से मिले।
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। भैंसा रोड निवासी चालक चिंटू को शुक्रवार रात वर्दीधारी चीनी मिल यार्ड से उठाकर ले गए। इस संबंध में चिंटू के माता-पिता थाना प्रभारी से मिले तथा उसका पता लगाने की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि बाहर की किसी पुलिस ने यहां न तो आमद दर्ज कराई है और न ही ऐसी कोई सूचना दी है। जानकारी की जा रही है। इसके बाद माता-पिता मायूस होकर लौट गए।
भैंसा रोड निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि उसका पुत्र चिंटू उर्फ कुलदीप मवाना स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी पर ट्रक चालक है। वह शुक्रवार रात क्रय केंद्र से ट्रक में गन्ना लेकर मवाना शुगर मिल पहुंचा था। बताया कि कैन यार्ड से उसको कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए। जिसमें से कुछ पुलिस वर्दी में तथा कुछ सादे कपड़ों में थे। तभी से वे लोग अपने पुत्र को तलाश कर रहे हैं। लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है। चिंटू के माता-पिता थाने पहुंचे तथा प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा को जानकारी देकर अपने पुत्र का सुराग लगाने की मांग की। थाना प्रभारी ने इनको बताया कि न तो शुक्रवार रात किसी बाहरी थाने की पुलिस ने यहां आमद दर्ज कराई है और न ही किसी को उठाकर ले जाने की सूचना दी है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि वे आसपास के थानों से इस संबंध में जानकारी करेंगे। फिलहाल चिंटू के माता-पिता मायूस होकर लौट गए।