फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नाबालिग के साथ बलात्कार के प्रयास में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

नाबालिग के साथ बलात्कार के प्रयास में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

Sun, 18 Mar 2018 07:43 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ बलात्कार के प्रयास में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
फलावदा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 11 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी विधवा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह घर पर मौजूद नहीं थी। उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। आरोप लगाया कि गांव के ही आरोपी उसकी गैर मौजूदगी में घर में घुस आए तथा नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने विरोध करने पर जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर गांव निवासी शाहनवाज, फुरकान, शादाब, साजिद, राशिद, परवेज, बिलाल, गफ्फार, शेरू, फिरोज, जुनैद 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में दिल का दौरा पड़ने से मौत
मवाना। कस्बा निवासी युवक की दक्षिण अफ्रीका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसका शव साउथ अफ्रीका से सीधे मुजफ्फरनगर ले जाया गया। फिलहाल मृतक का समस्त परिवार मुजफ्फरनगर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी परवेज हैदर (30) उर्फ बिट्टू पुत्र निसार अहमद साउथ अफ्रीका में किसी शिपिंग कंपनी में नौकरी करता था। उसके एक पुत्र एवं एक पुत्री है। बिट्टू की आठ दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बिट्टू का पुश्तैनी घर मवाना में है। उसका परिवार अब मुजफ्फरनगर में रहता है। जिस कारण बिट्टू का शव सीधे मुजफ्फरनगर ले जाया गया तथा वहीं, सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed