{"_id":"5aaad6194f1c1ba8768b5af4","slug":"15211456151-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला ऑर्गेननिक प्लांट के मैनेजर के घर का ताला तोड़ छह लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौराला ऑर्गेननिक प्लांट के मैनेजर के घर का ताला तोड़ छह लाख की चोरी
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। बाईपास स्थित राजकमल रेजडेंसी में चोरों ने दिनदहाड़े दौराला ऑर्गेनिक प्लांट के मैनेजर का घर खंगाल डाला। चोर जेवरात, नकदी समेत करीब छह लाख का सामान ले गए। पीड़ित मैनेजर ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी है।
राजकमल रेजीडेंसी में दौराला ऑर्गेनिक प्लांट के मैनेजर यशवंत कुमार सक्सेना अपनी पत्नी कविता सक्सेना के साथ रहते हैं। कविता दयावती मोदी एकेडमी में शिक्षिका हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह यशवंत प्लांट पर चले गए और उनकी पत्नी स्कूल चली गई। इस दौरान चोर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोर सोने के कंगन, चेन, गले का हार समेत दस तोले सोना, एक लाख रुपये की नगदी और अन्य कीमती सामान ले गए। शाम तीन बजे कविता घर पहुंची तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित यशवंत सक्सेना ने बताया कि चोर नकदी, जेवरात समेत छह लाख का सामान ले गए। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं यशवंत कुमार के मकान से थोड़ी दूर एक मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसमें चोर कैद हो सकते हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि कैमरों की जांच की जा रही है।