{"_id":"5aaad60e4f1c1bc0758b5c19","slug":"15211456035500-20-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपये के लालच में गंवा दिए 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500 रुपये के लालच में गंवा दिए 20 हजार रुपये
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ के लालच में 20 हजार गंवाए
मोदीपुरम। बैंक से रुपये निकालने आई महिला से युवक ने बैंक कर्मचारी बनकर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला ने बैंक जाकर घटना की शिकायत की है। पल्लवपुरम फेज दो निवासी एक महिला बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे सर्विस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसे निकालने गई थी। महिला खाते से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। चौहान मार्केट के पास पीछे से साइकिल पर आए युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने महिला से कहा कि आपके पांच सौ रुपये कम हैं, वही लेकर आया हूं। इस पर महिला ने युवक को ही पैसे गिनने के लिए दे दिए। गिनने के बाद युवक ने रुपये पूरे 50 हजार बताकर लौटा दिए। इसके बाद महिला जब घर पहुंची तो 20 हजार रुपये कम निकले। महिला बैंक पहुंची और घटना की जानकारी दी और लिखित में शिकायत कर बैंक की फुटेज देखने की बात कही। बैंक अधिकारी सर्वेश मित्तल ने बताया कि महिला की शिकायत पर फुटेज देखी जाएगी। बैंक से कोई कर्मचारी पैसे देने नहीं गया है। फुटेज के माध्यम से पहचान कराई जाएगी।