फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नानू में एक घर से दस बाइक और चार कार बरामद

नानू में एक घर से दस बाइक और चार कार बरामद

Sun, 11 Mar 2018 09:00 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
नानू में एक घर से दस बाइक और चार कार बरामद
जानीखुर्द। गांव नानू में पुलिस ने एक घर से दस बाइक और चार कार बरामद की हैं। गृह स्वामी इन वाहनों को ब्याज पर रुपये खरीदवाया था। उसने इन वाहनों को गिरवी रखे जाने का दावा किया है। वहीं, पुलिस ने उससे बरामद वाहनों के कागजात जांच के लिए मांगे हैं।
विज्ञापन

जानी क्षेत्र के गांव नानू के एक घर में रविवार को जानी पुलिस को बड़ी संख्या में कार और बाइकों के खड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उक्त घर पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर चार कार और दस बाइकें मिलीं। ज्यादतर वाहन दिल्ली में रजिस्टर्ड हैं। घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वे घर से बरामद इतने वाहनों को देख आश्चर्य चकित थे। घर में मिले व्यक्ति पुलिस को वाहनों के संबंध में सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस बाइकों को कस्टडी में लेकर थाने ले आई। हालांकि कारों को देर शाम तक जानी थाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है। जानी थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा के अनुसार पुलिस ने मौके से दस बाइक और चार कार बरामद की हैं। जहां से ये बाइक बरामद हुई हैं वह घर सुधीर का बताया है। हिरासत में लिये व्यक्ति बरामद वाहनों को ब्याज पर रुपये देने के बदले गिरवी रखने की जानकारी दे रहे हैं। उनसे बरामद वाहनों के कागज मांगे गए हैं। पुलिस वाहनों के मालिकों का पता लगाकर अपनी तरफ से भी जानकारी प्राप्त कर रही है। जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, वाहन स्वामियों का पता लगाने में जुटी
सभी वाहन दिल्ली में रजिस्टर्ड होने की जानकारी मिली
हिरासत में लिये लोगों ने ब्याज पर देने के बदले वाहन गिरवी रखने की जानकारी दे रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed