{"_id":"5aa3fdbb4f1c1bb2758b4aa7","slug":"152069700119-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनावल में चाचा ने ही की थी भतीजी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करनावल में चाचा ने ही की थी भतीजी की हत्या
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर।
करनावल कस्बे में शुक्रवार दोपहर बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वहीं, शनिवार को मृतका के पिता ने अपने भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि शुक्रवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। कस्बे में युवती की हत्या की मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की थी। हालांकि पुलिस परिजनों के हवाले से युवती के चारा काटने की मशीन की चपेट में आ जाने से मौत को बता रही है।
गौरतलब है कि करनावल कस्बे में नीतू (22) पुत्री मुकेश की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कस्बे में युवती की मौत की जानकारी होने पर पुलिस ने परिजनों के साथ ग्रामीणों से मामले की जानकारी की थी। हालांकि पुलिस को परिजनों ने युवती की मौत की वजह चारा काटने की मशीन की चपेट में आना बताया था। वहीं, शनिवार को मृतका के पिता मुकेश ने अपने भाई सोहनवीर पुत्र बुद्धप्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी नीतू का कोचिंग जाने का विरोध करता था। जिसके चलते उसने नीतू की डंडा मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
मुख्य बातें
करनावल में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में हो गई थी युवती की मौत, चाचा करता था कोचिंग में पढ़ने का विरोध
परिजनों ने पहले मौत की वजह युवती के चारा काटने की मशीन की चपेट में आना बताई थी