फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंडप में विवाह समारोह से जेवरात व नगदी का बैग चोरी करने वाले आरोपियों को जेल भेजा।

मंडप में विवाह समारोह से जेवरात व नगदी का बैग चोरी करने वाले आरोपियों को जेल भेजा।

Sat, 10 Mar 2018 07:28 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
मंडप में विवाह समारोह से जेवरात व नगदी का बैग चोरी करने वाले आरोपियों को जेल भेजा।
मवाना। पुलिस ने उत्सव मंडप में बृहस्पतिवार रात आयोजित विवाह समारोह से जेवरात और नगदी का बैग चोरी करने वाले दानिश और लोटन को जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उत्सव मंडप में बृहस्पतिवार रात सुबोध निवासी गांव मुबारिकपुर की पुत्री की शादी थी। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे के आसपास कमरे से जेवरात और नगदी का बैग चोरी हो गया था। बैग चोरी होने पर मडंप में हड़कंप मच गया था। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर बैग चोरी करने वाले संदिग्ध युवकों की पहचान हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशनपुर बिराना मार्ग से दो युवकों को हिरासत में लिया था। उनकी निशानदेही पर चोरी किया बैग बरामद कर लिया था। जिसमें जेवरात तो मिल गए थे, लेकिन नगदी नहीं मिल सकी थी। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों ने अपने तथा साथियों के नाम बता दिए हैं। शीघ्र ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पकडे़ गए दोनों आरोपी दानिश और लोटन निवासी किशनपुर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



शिक्षक ब्लॉक संघ हस्तिनापुर का चुनाव संपन्न
हस्तिनापुर। कस्बा स्थित बीआरसी कार्यालय पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक हस्तिनापुर इकाई का निर्वाचन हुआ। अध्यक्षता विकास शर्मा जिला महामंत्री ने की एवं पर्यवेक्षक अनिल कुमार कोषाध्यक्ष जनपद मेरठ व नरेन्द्र सिंह अध्यक्ष ब्लॉक मवाना ने निवार्चन संपन्न कराया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर पवन यादव, मंत्री पद पर सत्यपाल सिंह, उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, राजकुमार शर्मा, प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर मानवेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री शालिनी भटनागर, लोकेश कुमार लेखाकार पद पर अजय कुमार लेखा परीक्षक सुरेश कुमार निर्वाचित हुए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार अनुजाति जनजाति वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंत्री कुंदन सिंह, प्रमोद कुमार तथा टीचर्स सोसायटी संचालक मृदुल कुमार हरित, जतन सिंह, बबीता, मधुबाला, नरेंद्र शर्मा, संजीव कौशिक, मनोज कुमार, वेद वर्मा, निशांत, नीलम, अलका त्यागी, उमा, दीपा, विमलेश, नीता, श्वेता, भूषण, जितेंद्र, कर्मवीर, अनुज, प्रमोद, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed