फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मटौर में युवती को बरामद करने के लिए दलित समाज की पंचायत

मटौर में युवती को बरामद करने के लिए दलित समाज की पंचायत

Sat, 10 Mar 2018 07:12 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
मटौर में युवती को बरामद करने के लिए दलित समाज की पंचायत
दौराला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मटौर से कुछ दिन पहले वाल्मीकि समाज की एक युवती लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने गांव के ही पाल समाज के युवक पर युवती को ले जानेे का आरोप लगाते हुए थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती की बरामदगी को लेकर शनिवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने पंचायत करके रविवार को एसएसपी से मिलने की बात कही। वहीं, युवती के बरामद नहीं होने पर गांव की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है।

मटौर गांव में वाल्मीकि समाज की एक युवती लगभग एक सप्ताह पूर्व लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने युवती की काफी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने गांव के ही पाल समाज के एक युवक पर आरोप लगाया। उन्होंने दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया जबकि युवती अभी तक बरामद नहीं हुई है। जिससे वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने शनिवार को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत की जिसमें समाज के लोगों ने निर्णय किया कि रविवार को समाज के लोग इस संबंध में एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे। साथ ही निर्णय किया कि यदि जल्द ही युवती बरामद नहीं की गई तो गांव में सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। समाज का कोई भी व्यक्ति गांव में सफाई नहीं करेगा। वहीं, दौराला थाने के एसएसआई धारा सिंह का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ की है। वहीं, युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मटौर से करीब एक सप्ताह पूर्व वाल्मीकि समाज की युवती है लापता
गांव के ही पाल समाज के एक युवक के खिलाफ दर्ज है रिपोर्ट
पंचायत में स्थानीय पुलिस के खिलाफ एसएसपी से मुलाकात करने व सफाई ठप करने का निर्णय किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed