फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पति व ससुर को जेल भेजा।

पति व ससुर को जेल भेजा।

Sat, 10 Mar 2018 06:56 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
पति व ससुर को जेल भेजा।
मवाना।
विज्ञापन

गांव निलौहा में चार दिन पूर्व विवाहिता का शव रसोई में पंखे से लटका मिला था। इस मामले में मृतका के भाई ने पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चार दिन पूर्व गांव निलौहा में विवाहिता इंद्रेश (38) का शव रसोई में लगे पंखे से लटका मिला था। सुबह के समय विवाहिता द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पति नीरज ने बताया था कि चार-पांच दिन से उसके एवं पत्नी के मध्य विवाद चल रहा था। वह बीते दो-तीन दिन से अकेली रसोई में सो रही थी। सुबह के समय उसका भांजा अवि भैंस का दूध निकालने के लिए बाल्टी लेने गया। हालांकि इंद्रेश ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर अवि ने खिड़की से झांककर देखा तो उसने इंद्रेश के शव को पंखे से लटका देखा। जिस पर उसने शोर मचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

वहीं, मृतका के भाई सनी पुत्र महीपाल ने थाने में दी तहरीर में कहा था कि उसकी बहन की शादी 15 साल पहले गांव निलौहा निवासी नीरज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बहन के साथ दहेज की खातिर आए दिन मारपीट करते थे। इस संबंध में हत्या के प्रयास का मुकदमा इन लोगों के खिलाफ पहले भी दर्ज कराया था। हालांकि रिश्तेदारी एवं बिरादरी के लोगों के कहने पर फैसला कराकर इंद्रेश को ससुराल भेज दिया था। बीती 5 मार्च की रात्रि में इंद्रेश के पति, ससुर, सास व ननद ने एक राय होकर इंद्रेश की हत्या कर दी। पुलिस ने सनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में पति नीरज व ससुर ओमस्वरूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
निलौहा में चार दिन पूर्व विवाहिता का शव रसोई में पंखे से लटका मिला था
मृतका के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed