फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कपसाड में संदीप मर्डर में दो नामजद हत्यारोपी गिरफ्तार जेल भेजे

कपसाड में संदीप मर्डर में दो नामजद हत्यारोपी गिरफ्तार जेल भेजे

Fri, 09 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
कपसाड में संदीप मर्डर में दो नामजद हत्यारोपी गिरफ्तार जेल भेजे
सरधना।
विज्ञापन

ग्राम कपसाड़ में तीन दिन पूर्व हुए संदीप मर्डर केस में नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर अटेरना गंगनहर पुल के निकट से धर दबोचा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पाकर हत्यारोपियों को दबोच लिया तथा उसे जेल भेज दिया। उसने पुलिस को बताया कि संदीप बदनीयती के चलते नशे में उनके घर में जा घुसा था। जिसके चलते उससे मारपीट की गई। हालांकि उनका इरादा हत्या करने का नहीं था।
कपसाड़ गांव निवासी सुभाष पुत्र धर्मवीर के भतीजे विवेक की कुछ दिन पूर्व घुड़चढ़ी हो रही थी। उसके परिजन इस कार्यक्रम में शामिल थे। इस दौरान घर पर सुभाष और उसका बेटा संदीप मौजूद थे। धर्मवीर के अनुसार देर रात गांव के युवक मोहित ने मोबाइल पर कॉल करके उसके 18 वर्षीय पुत्र संदीप को घर से बुलाया और उसको लाठी-डंडे से बेहरमी से पीटा। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौडे़ तो आरोपी मौके से भाग खडे़ हुए। परिजन संदीप को गंभीर हालत में मेरठ के चौरसिया नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। इसके पश्चात धर्मवीर ने मोहित पुत्र हरिओम, प्रदीप पुत्र मनवीर, सुधीर पुत्र शीशपाल एवं दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मुखबिर से सूचना पाकर संदीप मर्डर के आरोपी मोहित पुत्र हरिओम और सुधीर पुत्र शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्रदीप पुत्र मनवीर व दो अज्ञात फरार हैं। मोहित और सुधीर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि संदीप उनके घर में शराब के नशे में बदनीयती से जा घुसा था। उन्होंने विरोध किया तो उसने गालीगलौज कर दी। जिसको लेकर उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। जिस कारण उसकी जान चली गई। पुलिस ने मोहित व सुधीर को हत्या के मुकदमे में शुक्रवार को जेेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खबर
पुलिस ने ग्राम कपसाड़ निवासी संदीप के दो हत्यारोपी दबोचकर किया खुलासा, बरात की चढ़त के दौरान पीटकर कर दी थी हत्या
पुलिस का दावा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed