{"_id":"5aa29e2e4f1c1b71778b47a4","slug":"152060700313-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का नहीं हो सका खुलासा, पुलिस ने अपहरण के मामले में भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का नहीं हो सका खुलासा, पुलिस ने अपहरण के मामले में भेजा जेल
Updated Fri, 09 Mar 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा।
चार वर्ष पूर्व गांव सरावा में रिश्तेदारी में आया बुलंदशहर निवासी एक युवक लापता हो गया था। उसके परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया परंतु हत्या का खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अपहरण के मामले में जेल भेज दिया।
करीब चार वर्ष पहले बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव मंसूरपुर अरनिया निवासी बंटी पुत्र निरंजन हापुड़ के गांव सरावा में अपनी रिश्तेदारी में आया था। युवक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भी अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने युवक की खोजबीन की, लेकिन युवक के बारे में सुराग नहीं लग सका। उसके परिजनों ने पहले खुर्जा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद थाना खरखौदा में युवक के अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताते हुए दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसमें एक नामजद आरोपी कस्बा निवासी सोनू की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरा कलंजरी निवासी रवींद्र पुत्र मुकेश फरार रहा। पुलिस ने रवींद्र के खिलाफ 82 की कार्रवाई कर दी। हालांकि तीन दिन पहले रवींद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मृतक की मां को भी शक के आधार पर पहले दो दिन हिरासत में रखा था। रवींद्र और मृतक की मां से पूछताछ करने के बाद भी पुलिस हत्या का खुलासा नहीं की सकी। पुलिस ने बाद में शुक्रवार को रवींद्र को युवक के अपहरण के मामले में जेल भेज दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि हत्या का कोई प्रमाण नहीं मिल सका है।
मुख्य बातें
खुर्जा क्षेत्र के गांव मंसूरपुर अरनिया निवासी युवक चार वर्ष से है लापता
एक आरोपी युवक की हो चुकी है सड़क हादसे में मौत