फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ढढ़रा में युवती को अपशब्द कहने पर दो समुदायों में तनाव

ढढ़रा में युवती को अपशब्द कहने पर दो समुदायों में तनाव

Sat, 03 Mar 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
ढढ़रा में युवती को अपशब्द कहने पर दो समुदायों में तनाव
जानीखुर्द।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के गांव ढढ़रा में होली के दिन एक इमाम द्वारा युवती को अपशब्द कहे जाने का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई कर दी। इससे दो समुदायों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार स्थिति को संभाला। हालांकि इमाम के गांव छोड़कर जाने की बात तय होने पर माहौल शांत हुआ। इसके बाद भी गांव में पुलिस बल तैनात है।

गांव ढढ़रा में तीन दिन पूर्व एक समुदाय की युवती घर के बाहर पंचायती नाली की सफाई कर रही थी। इस दौरान नाली की कुछ गंदगी बहकर मस्जिद के सामने पहुंच गई। आरोप है कि इसको लेकर मस्जिद में रहने वाले गांव जौला निवासी इमाम आरिफ ने युवती को अपशब्द कह दिए। इसकी जानकारी युवती ने परिजनों को दी। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी हुई। यहां एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर जमा कुछ ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझौता कराकर इमाम को गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। इसके बाद दुल्हैंडी के दिन ग्रामीणों को इमाम मस्जिद में ही दिखाई दिया। इसको लेकर दूसरे समुदाय के व्यक्तियों में रोष फैल गया। इस पर काफी लोग जमा हो गए। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर जमा होने लगे। इसकी जानकारी पाकर आनन-फानन में सीओ सरधना संतोष कुमार और दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण आरोपी इमाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई के बजाय इमाम के गांव से चले जाने की बात तय हुई। इसके बाद माहौल शांत हुआ। हालांकि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, शनिवार सुबह इमाम गांव छोड़कर चला गया। दूसरी ओर शनिवार को दिनभर गांव में अफवाहों को दौर चलता रहा। इसके चलते शनिवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के अनुसार गांव में अब शांति है। किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है। उन्होंने इमाम के गांव से चले जाने के पुष्टि की है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
होली पर नाली की सफाई करने को लेकर हुआ तनाव, पुलिस बल तैनात
पुलिस गांव से आरोपी इमाम के चले जाने की पुष्टि की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed