{"_id":"5a9abe984f1c1be13b8b5d13","slug":"152009100517-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ में मामूली कहासुनी को लेकर युवक को चाकू मारा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावड़ में मामूली कहासुनी को लेकर युवक को चाकू मारा, घायल
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। ग्राम मीठेपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर कबूतर पकड़ने को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मीठेपुर मार्ग पर टावर वाली गली निवासी मनोज एक मोबाइल टावर पर कबूतर पकड़ने के लिए गया था। बताया कि वह कबूतर पकड़ने के दौरान पास के एक मकान में घुस गया। जिस पर मकान में मौजूद युवक ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने मनोज को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे मनोज के परिजनों ने उसे पास के एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद इंचौली थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।