फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की तहरीर दी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की तहरीर दी

Thu, 01 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की तहरीर दी
खरखौदा(मेरठ)।
विज्ञापन

बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप से बुधवार रात एक सेल्समैन अचानक लापता हो गया। वह बृहस्पतिवार को गेहूं के खेत में मृत मिला। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पेट्रोल पंप स्वामी एवं उसके बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सीओ किठौर ने भी घटना की जानकारी ली है।

पुलिस के अनुसार हापुड़ जिले के थाना गढ़मुक्तेश्वर निवासी विकल (35) पुत्र कर्ण सिंह छह माह से हापुड़ रोड पर बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत था। विकल बुधवार को पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहा था। वह देर शाम अचानक पूरे दिन ही बिक्री हुए फ्यूल की नगदी के साथ लापता हो गया। इस पर पेट्रोल पंप पर तैनात मैनेजर सुमन सिंह ने बुधवार रात्रि में ही विकल को तलाश करने प्रयास किया। मैनेजर ने कामयाबी नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सुबह में कर्मचारी पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो फिर से विकल की तलाश की गई। वह पेट्रोल पंप के पीछे स्थित गेहूं के खेत में मृत मिला। विकल के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे। इस पर पेट्रोल पंप स्वामी ने पुलिस तथा विकल के परिजनों को इस मामले में जानकारी दी। पेट्रोल पंप स्वामी उत्तर प्रदेश पुलिस में सीओ पद पर तैनात है। घटना की जानकारी पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने पेट्रोल पंप स्वामी एवं उसके बेटे पर हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, इस मामले में सीओ किठौर हरिमोहन सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
परिजनों ने पेट्रोल पंप स्वामी और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की तहरीर दी
पुलिस प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed