फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धर्मस्थल की दीवार लिखी धर्म के खिलाफ अश्लील टिप्पणी

धर्मस्थल की दीवार लिखी धर्म के खिलाफ अश्लील टिप्पणी

Thu, 01 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
धर्मस्थल की दीवार लिखी धर्म के खिलाफ अश्लील टिप्पणी
खरखौदा।
विज्ञापन

गांव फफूंडा में बुधवार रात प्राचीन धर्मस्थल की दीवार पर किसी अज्ञात ने धर्म के खिलाफ अश्लील टिप्पणी लिख दी। पुजारी से इसकी जानकारी पाकर ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। उन्होंने घटना पर आक्रोश जताया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया तथा धर्मस्थल की दीवार की पुताई करा दी।
गांव फफूंडा में प्राचीन धर्मस्थल है। यहां गांव के ही ओमकार कश्यप एवं जगदीश इसकी देखरेख करते हैं। किसी अज्ञात ने बुधवार रात धर्मस्थल की दीवार पर धर्म के खिलाफ अश्लील टिप्पणी लिख दी। बृहस्पतिवार सुबह उक्त दोनों लोग धर्मस्थल पर पहुंचे तो दीवारों पर धर्म के खिलाफ अश्लील टिप्पणी लिखी देखी। ओमकार और जगदीश ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी। इसकी जानकारी पाकर धार्मिक संगठनों में रोष फैल गया। इस पर सैकड़ों ग्रामीण धर्मस्थल परिसर में पहुंच गए। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर धर्मस्थल की दीवारों की रंगाई-पुताई करा दी। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी नुकसान पहुंचाया जा चुका
करीब सात वर्ष पहले भी इसी प्राचीन धर्मस्थल में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी थी। इस पर फफूंडा के ग्रामीणों में रोष फैल गया था। उन्होंने रोड जाम करके पीपलीखेड़ा निवासी दूसरे संप्रदाय के लोगों का रास्ता बंद कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने धर्मस्थल में सहयोग देकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने फफूंडा में धर्मस्थल दीवार की रंगाई-पुताई कराकर ग्रामीणों को शांत कराया
थानाध्यक्ष बोले, मामले की जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed