फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दांदोपुर निवासी व्यक्ति ने अवैध कब्जा हटवाने के संबंधी शिकायत एसडीएम मवाना से की।

दांदोपुर निवासी व्यक्ति ने अवैध कब्जा हटवाने के संबंधी शिकायत एसडीएम मवाना से की।

Wed, 28 Feb 2018 07:40 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
दांदोपुर निवासी व्यक्ति ने अवैध कब्जा हटवाने के संबंधी शिकायत एसडीएम मवाना से की।
मवाना। गांव दांदूपुर निवासी एक किसान ने एसडीएम से जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने मामले की जांच लेखपाल को सौंप दी है।
विज्ञापन

गांव दांदूपुर निवासी कर्मवीर सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप ने बताया कि उसकी जमीन एक मिल ने करीब 90 वर्ष पूर्व एग्रीमेंट पर ली थी। इसका काफी समय बीतने पर उक्त जमीन पर अन्य लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया। किसान ने एसडीएम को बताया कि उसकी करीब 13 बिस्से जमीन है। जिस पर अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले तो लोगों ने वहां पर कूड़ी डाली। इसके कुछ समय बाद ही उस पर निर्माण शुरू कर दिया। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। इस पर एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को मामले की जांच सौंप दी। वहीं, किसान से संबंधित कागजात मंगाए, पीड़ित को अवैध कब्जा हटवाने का आश्वासन भी दिया।

छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
मवाना। परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। छात्र को सिर में गंभीर चोट लगने पर पुलिस ने सीएचसी भेज दिया। पीड़ित ने 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी रोहित पुत्र अशोक ने बताया कि वह परीक्षितगढ़ स्थित एक स्कूल से इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। वह किला रोड पर नगर के निकट पहुंचा। यहां पर पांच बाइक पर सवार करीब 20 युवकों ने उसे रोककर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित की हालत गंभीर होने पर अन्य छात्र उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया। वहीं, पीड़ित ने अज्ञात 20 युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। एसएसआई करतार सिंह का कहना कि छात्र को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed