फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर एक आरोपी दबोचा

पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर एक आरोपी दबोचा

Wed, 21 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने  किशोर को सकुशल बरामद कर एक आरोपी दबोचा
किठौर/माछरा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्ढा में कुछ लोगों ने मंगलवार रात एक किशोर का अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने ईख के खेत से किशोर को बरामद कर एक युवक को दबोच लिया था। इसके बाद पुलिस ने किशोर को गांव के ही एक ईख के खेत से करीब तीन घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसओ राजेन्द्र कुमार त्यागी ने बताया कि कायस्थ बड्ढा निवासी तौहीद पुत्र शब्बीर ने कार सवार नकाबपोश चार बदमाशों द्वारा गांव में ही कोल्हू के पास से रात करीब नौ बजे उसके चचेरे भाई वाहिद (17) पुत्र सगीर का अपहरण कर लिया है। इस पर पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर कांबिंग शुरू की। पुलिस ने बताया कि कायस्थ बड्ढा स्थित मांच के नलकूप के निकट आहट और किशोर की चीख सुनाई दी। पुलिस को शक हुआ तो उसे आवाज लगाई। पुलिस की आहट पाकर बदमाश भाग खडे़ हुए। हालांकि पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। वहीं, नलकूप से वाहिद को सकुशल बरामद कर लिया। उसे रस्सी से बांधा हुआ था। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी हामिद पुत्र सद्दीक ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहिद का अपहरण किया था। वे उसकी हत्या करके गांव के ही कुछ लोगों को रंजिशन फंसाना चाहते थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी से तमंचा तथा चार कारतूस बरामद किए हैं। हामिद के अनुसार 2015 में गांव के ही फारूख पुत्र मुरादअली ने उसके खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। वह कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस का कहना है कि हामिद ने बताया कि इस साजिश में गांव के ही सदाकत पुत्र लियाकत, वकील पुत्र रियासत और खुशी पुत्र अलीशेर शामिल हैं। वह लंगड़ा होने के कारण भाग नहीं सका।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व रची थी साजिश
पुलिस ने बताया कि हामिद शातिर किस्म का अपराधी है। कुछ माह पूर्व गांव में एक हत्या हुई थी। उस मामले में भी हामिद ने ही अवैध हथियार मुहैया कराए थे। यही नहीं फारूख को फंसाने के लिए तीन दिन पूर्व मुंडाली थाने में साठगांठ कर कुकर्म का मुकदमा कायम कराया था। यही नहीं उसे मुखबिरी कर मंगलवार को पकड़वा दिया था। बाद में सीओ की फटकार के बाद फारूख को मुंडाली पुलिस ने छोड़ा था। मामला बिगड़ता देख किशोर का अपहरण कर हत्या की योजना बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मुखबिरी के चलते बच जाता था हामिद
पुलिस ने बताया कि हामिद पुलिस का मुखबिर भी है। जब भी कोई सरकार आती है। वह उसी पार्टी में शामिल हो जाता है। कुछ दिन पूर्व भी उसने एक भाजपा नेता के साथ होर्डिंग और अखबारों में नववर्ष में शुभकामनाएं दी थीं। हामिद की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने बताया कि उसने पुलिस की धौंस देकर गांव में आतंक मचा रखा था। वहीं, बुधवार शाम को कायस्थ बड्ढा की कुछ महिलाओं ने थाने पहुंचकर हामिद को बेगुनाह बताते हुए साजिशन फंसाने का आरोप लगाया। उधर, एसओ राजेन्द्र कुमार त्यागी का कहना है कि हामिद मास्टर माइंड है। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं।
मुख्य बातें
कायस्थ बड्ढा के किशोर का गांव के ही चार युवकों ने कर लिया था अपहरण
किशोर की हत्या कर दूसरों को फंसाना चाहते थे आरोपी युवक
पुलिस ने मौके से दबोचे एक आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed