{"_id":"5a8596b94f1c1b2d068b6cfd","slug":"1518704521111-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट पथराव में पुलिस ने 11 के खिलाफ की कार्रवाई।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट पथराव में पुलिस ने 11 के खिलाफ की कार्रवाई।
Updated Thu, 15 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा।
ग्राम बातनौर में रंजिशन दो पक्षों में बवाल हो गया। इसमें दोनों ने एक-दूसरे के घर में घुसकर पथराव एवं मारपीट की। पथराव में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 11 लोगों को जेल भेज दिया।
ग्राम बातनौर में रंजिशन एक ही समुदाय के सलीम पुत्र हैदर एवं वकील पुत्र अहसान के बीच बवाल हुआ। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घर में घुसकर पथराव एवं मारपीट की। पथराव में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों का पुलिस ने मवाना सीएचसी में उपचार कराया। सलीम ने घर में घुसकर पथराव एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए वकील पुत्र अहसान, शौकीन, रहीसुद्दीन पुत्रगण शरीफ, इरशाद पुत्र सईद एवं शाहबुद्दीन पुत्र मेहरबान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष के वकील पुत्र अहसान ने सलीम, जमील एवं हसीन पुत्रगण हैदर, अकरम पुत्र शाहबुद्दीन, सलमान एवं फुरकान पुत्रगण सलीम के खिलाफ घर में घुसकर पथराव करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 11 लोगों को जेल भेज दिया है।