{"_id":"5a7f1d3f4f1c1b91268b9727","slug":"151828020120-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अपहरण कर जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का अपहरण कर जान से मारने का प्रयास
Updated Sat, 10 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
एक युवक ने अपने चाचा एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक छात्र का मोदीपुरम से शुक्रवार देर रात अपहरण कर लिया। तीनों ने छात्र को लावड़ रोड़ पर काली नदी के पास ले जाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह घायल छात्र आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पुलिस ने सड़क पर घायल पड़े छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने गांव के ही चाचा भतीजे समेत तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव उल्देपुर निवासी 11वीं कक्षा का छात्र विशाल मोदीपुरम के डीएमजी इंटर कॉलेज में पढ़ता है। शुक्रवार को मोदीपुरम स्थित एक इंस्टीट्यूट पर पढ़ने गया था। आरोप है कि वापस लौटने के दौरान कोचिंग में उसके साथ पढ़ने वाले एक युवक ने अपने चाचा एवं एक साथी के साथ मिलकर छात्र का अपहरण कर लिया। इसके बाद तीनों उसे लावड़ रोड पर काली नदी के पास ले गए और चाकुओं से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान छात्र किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग लिया और कुछ दूर जाने पर बेहोश हो गया। इसी दौरान वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल छात्र को देखा तो उसे दौराला सीएचसी में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल विशाल को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल छात्र के परिजनों ने शनिवार सुबह दौराला थाने पर गांव निवासी एक युवक, उसके चाचा और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि तहरीर में हमले का कारण नहीं खोला गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घायल छात्र को मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने गांव के युवक और उसके चाचा पर आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। हमले के कारण की अभी जानकारी नही हो सकी है।-धारा सिंह, एसएसआई
विज्ञापन
मुख्य बातें
किसी तरह जान बचाकर भागा घायल छात्र, दी पुलिस को जानकारी
पुलिस ने घायल छात्र को कराया अस्पताल में भर्ती