{"_id":"5a7b02434f1c1b410b8b7931","slug":"151801116111-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकौती इंटर कॉलेज में मारपीट के मामले में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सकौती इंटर कॉलेज में मारपीट के मामले में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
सकौती के किसान हितकारी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक युवक ने जबरन अंदर घुसकर प्रधानाचार्य, चौकीदार और लिपिक से अभद्रता एवं मारपीट कर दी थी। वहीं, प्रधानाचार्य ने युवक पर प्रश्नपत्र लूटने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। देर रात पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सकौती गांव स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल का पेपर समाप्त होने के बाद वह इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा कराने की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान सकौती निवासी एक युवक जबरन स्कूल में घुस गया। उनके कमरे में घुसने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने चपरासी रामगोपाल, लिपिक हर्षित एवं प्रधानाचार्य के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट एवं अभद्रता की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने इस मामले में आरोपी समेत तीन युवकों को हिरासत में ले लिया था। देर रात तक इस मामले में फैसले का प्रयास चलता रहा। बाद में प्रधानाचार्य नवीन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सकौती निवासी विनय के खिलाफ स्कूल में घुसकर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
वर्जन
आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी है।-नवीन कुमार, प्रधानाचार्य
आरोपी के खिलाफ स्कूल में घुसकर मारपीट करने, अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य दो युवकों का इस मामले से कोई संबंध नहीं था।-धारा सिंह,
विज्ञापन
एसएसआई दौराला
मुख्य बातें
प्रधानाचार्य, लिपिक एवं चपरासी के साथ की थी मारपीट
पुलिस ने तीन युवकों को लिया था हिरासत में, देर रात एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की