फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किशोरी का फोटों खीचकर अशलीलता के साथ वायरल किया, पुलिस ने पीडित पक्ष को थाना पर बैठाया

किशोरी का फोटों खीचकर अशलीलता के साथ वायरल किया, पुलिस ने पीडित पक्ष को थाना पर बैठाया

Tue, 06 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का फोटों खीचकर अशलीलता के साथ वायरल किया, पुलिस ने पीडित पक्ष को थाना पर बैठाया
अश्लील फोटो वायरल करने की शिकायत
विज्ञापन

किशोरी के अश्लील फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत की। खरखौदा पुलिस आरोपी युवक को थाना लाई और पूछताछ कर छोड़ दिया।
मामला खरखौदा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। स्कूल जाने के दौरान गांव के ही एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से उसकी फोटो खींचकर अश्लील टिप्पणी की। चर्चा है कि फोटो से छेड़छाड़ कर व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड कर दिया गया। गांव में चर्चा होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद किशोरी ने वूमेन हेल्प लाइन (1090) में शिकायत कर दी। सूचना पर पुलिस आरोपी युवक के साथ किशोरी के माता-पिता को थाने ले आई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जबरन समझौते का दबाव बना रही है। पुलिस ने मनमाफिक तहरीर लिखवाई। परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने हिरासत में लिए युवक का ही नाम लिखवाया है।
विज्ञापन


मामले में एसओ से जवाब तलब किया जाएगा। किशोरी के परिजन जो तहरीर देंगे, उसी आधार पर केस दर्ज होगा। महिला अपराध के मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed